logo

रांची : राज्य के युवाओं का भविष्य हेमंत सरकार ने अंधकारमय कर दिया है - नीरज वर्मा 

ru_3.jpg

रांची:
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर अखिल झारखंड छात्र संघ (AJSU) द्वारा आहूत उठो, जागो संकल्प मार्च (wake up call wake up resolution march) होने वाला है। इसका उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के पथ पर चलकर अपने हक और आवाज के लिए युवाओं के अधिकार के लड़ाई को नेतृत्व दिया जा सके। इसमें शामिल होने के लिए आज रांची विश्वविद्यालय (RU) में पीजी विभाग में जनसंपर्क अभियान अभियान चलाया गया।


 नौकरी देने वाली नहीं नौकरियां छिनने वाली नीतियां बना रही सरकार
जनसंपर्क अभियान के दौरान आजसू के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा की झारखंड के वर्तमान महागठबंधन की सरकार ने जो भी घोषणाएं अपने घोषणापत्र में किया था वह सब एक जुमला साबित हो रहा है। पिछले 3 वर्षों से यहां के युवा नियोजन नीति, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक साल में 5 लाख नियुक्तियां देने का वादा किए था। परंतु पिछले 3 सालों में सिर्फ 550 नियुक्तियां हुई है। राज्य के युवाओं को नौकरी देने के बजाय उनसे नौकरियां छिनने वाली नीतियां बनाई जा रही हैं।


नियोजन नीति को लेकर सरकार की मंशा कभी स्पष्ट नहीं
राज्य सरकार खतियान को नियोजन नीति का आधार नहीं बना कर अपनी युवा विरोधी मंशा को स्पष्ट कर रही है।  नियोजन नीति को लेकर सरकार की मंशा कभी स्पष्ट नहीं थी। क्योंकि सरकार को शुरू से डर है की उनके सहयोगी दल कभी भी 1932 या खतियान आधारित स्थानीय नीति के पक्ष में खड़े नहीं होंगे। महागठबंधन की सरकार राज्य के युवाओं को ठगने का काम और झारखंड को लूटने का काम कर रही हैं। सरकार की असंवैधानिक नीतियों और राज्य के युवाओं को वर्तमान स्थिति और हालात को देखते हुए आजसू ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आहूत उठो, जागो संकल्प मार्च आयोजित किया है।